{"_id":"624b431746b6d239f44d8a9a","slug":"crime-badaun-news-bly480374852","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मूसाझाग के गैंगस्टर टूंडा की 20 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मूसाझाग के गैंगस्टर टूंडा की 20 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
किशनी महेरा गांव में लाउडस्पीकर पर आदेश सुनाती पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूूसाझाग (बदायूं)। पुलिस ने सोमवार को एक और गैंगस्टर की संपत्ति जब्त की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसके गांव पहुंचकर डुगडुगी बजवाई। उसके खेत, मकान और बाइक समेत करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति कब्जे में लेली।
थाना क्षेत्र के गांव किशनी महेरा निवासी अपराधी धर्मवीर उर्फ टूंडा के खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक धर्मवीर गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इससे उसके खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके तहत सोमवार को एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि, सीओ उझानी शुभेंद्र गोपाल, इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल पुलिस बल के साथ किशनी महेरा गांव पहुंचे। गांव में घुसते ही ढोल नगाड़े बजाए गए। उसके बाद अधिकारियों ने गांव के चौराहे पर खड़े होकर टेंपो पर लाउडस्पीकर बांधकर आदेश सुनाया। पुलिस के मुताबिक अपराधी के नाम करीब 13 बीघा जमीन है। इसकी कीमत 1296000 रुपये है। उसने अवैध कमाई से मकान बनवाया था। उसकी कीमत 725000 रुपये बताई गई। जबकि उसकी बाइक 38 हजार रुपये की है। उसकी कुल 20 लाख 59 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अधिकारियों ने फरमान सुनाया है कि ये संपत्ति पुलिस-प्रशासन के कब्जे में रहेगी। इसकी देखरेख पूर्व प्रधान वीरपाल करेंगे। अगर बिना आदेश मकान या संपत्ति खुदबुर्द की तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-----------------
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किशनी महेरा का रहने वाला धर्मवीर अपराधी है। उसके खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत उसकी 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी