फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 59 हजार रुपये निकाले

Wed, 09 Mar 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जिले में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। अब खेड़ा नवादा इलाके में एटीएम कार्ड बदलकर 59 हजार रुपये निकाल लिए गए। भुक्तभोगी ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी एहतरामउद्दीन एटीएम कार्ड लेकर कुछ रुपये निकालने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम गए थे। एहतरामउद्दीन के मुताबिक जब वह एटीएम पर पहुंचे। तब वहां दो लोग खड़े थे। एहतरामउद्दीन ने रुपये निकालने को अपना कार्ड मशीन में लगा दिया लेकिन वह कार्ड मशीन में फंस गया। ये देखकर दोनों लोग मदद करने के बहाने उनके पास आए। उन्होंने मशीन से कार्ड तो निकाला दिया लेकिन बड़ी चालाकी से उनका कार्ड बदल दिया। उन्हें उसी तरह का दूसरा कार्ड दे दिया। वह अपना कार्ड समझकर घर चले गए। वह रास्ते में पहुंचे थे कि तभी उनके मोबाइल पर पहले 40 हजार, फिर नौ हजार, उसके बाद दस-दस हजार रुपये निकलने के मेसेज आए। ये देखकर वह तुरंत बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इस पर उन्होंने शाखा प्रबंधक से मिलकर अपना कार्ड बंद कराया। बाद में उन्होंने सिविल लाइंस थाने में पत्र दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed