{"_id":"61dc7b5363b98169d13c254d","slug":"crime-badaun-news-bly472138573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से लाई गई किशोरी का अस्सी हजार में किया सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से लाई गई किशोरी का अस्सी हजार में किया सौदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं) । एक गांव निवासी युवक ने पंजाब से एक किशोरी को लाकर गांव के एक अन्य युवक से उसका सौदा अस्सी हजार रुपये में कर दिया। मामला तब प्रकाश में आया जब किशोरी ने लड़के को देखा। उसकी आंख खराब थी। किशोरी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। उसकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र का निवासी युवक पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है जो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वह आठ दिन पहले पंजाब से एक किशोरी को लेकर गांव आया और उसने लड़की का गांव के ही एक युवक से अस्सी हजार रुपये में सौदा कर दिया। जब किशोरी को यह बात पता चली कि खरीदार युवक की एक आंख खराब है तो उसने उसके साथ रहने से मना कर दिया। पंजाब से लाने वाला युवक जब किशोरी पर खराब आंख वाले युवक से शादी का दबाव बनाने लगा तो वह भड़क गई। फिर उसकी शादी एक अन्य पैर से दिव्यांग युवक कराने की कोशिश की गई।
रविवार को यह मामला तूल पकड़ गया। बताते हैं कि जानकारी पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई फिर आर्थिक समझौता कर उसे छोड़ दिया। सोमवार सुबह मामले की सूचना जब सीओ सिटी आलोक मिश्रा को मिली तो उन्होंने कुंवरगांव थाने पहुंचकर पुलिस को भेजकर किशोरी व एक महिला को थाने बुलवा लिया। सीओ सिटी ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पंजाब में अपने मां-बाप के साथ रहती थी, वहीं से आरोपी उसे फुसला लाया और दूसरों से उसकी शादी कराने पर अड़ा है। कुंवरगांव पुलिस ने युवती के माता पिता का नंबर लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। बताते हैं कि किशोरी ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है पर पुलिस फिलहाल इस तथ्य को नहीं मान रही।
विज्ञापन
-
मामला संज्ञान में आया है। किशोरी को थाने में बुलाया गया है। उसके परिवार वालों से बात हो गई है। पंजाब पुलिस से बात कर वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी