फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दो ऑटोलिफ्टर दबोचे, चार बाइक बरामद

Sun, 09 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
सिविल लाइंस थाने में पकड़े गए ऑटोलिफ्टर और बरामद बाइक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक बार फिर दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गईं हैं। दोनों ऑटोलिफ्टर नंबर प्लेट बदलकर बाइक बेच देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों ऑटोलिफ्टरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान हल्की हल्की बरसात भी हो रही थी। तभी दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस ने उन्हें जैसे-तैसे रोका। उनसे बाइक के कागजात मांगे गए लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। ज्यादा छानबीन करने पर पता चला कि उनके पास से बरामद बाइक चोरी की है। इससे दोनों को सिविल लाइंस थाने लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मुंशीनगला निवासी आमिर अंसारी और कादरचौक थाना क्षेत्र के ही गांव कादरबाड़ी निवासी शेरुल अंसारी बताए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग इलाके से बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदल देते हैं। उसके बाद बाइक को बेच देते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed