{"_id":"6193fa4b61e68c5f1438d041","slug":"crime-badaun-news-bly4663622183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाककर्मी को सीने पर दो और गले पर मारी गई थी एक गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाककर्मी को सीने पर दो और गले पर मारी गई थी एक गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज इलाके में हुई डाक कर्मी की हत्या के मामले में अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीने पर दो और गले पर एक गोली मारी गई थी। तीनों गोलियां डाक कर्मी के शरीर को भेदती हुईं निकल गईं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शाम को डाक कर्मी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सोमवार सुबह दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडरा खरसाई में डाक कर्मी नरसिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका कसूर इतना था कि वह अपने भाइयों और आरोपियों के बीच हो रहे मेड़ विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। उन्होंने मामला सुलझा भी दिया था लेकिन खेत से लौटते समय आरोपियों ने नरसिंह को रास्ते में घेर लिया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय यह पता नहीं चला था कि नरसिंह यादव को कहां-कहां गोली मारी गई हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि नरसिंह को सीने पर दो और गले पर एक गोली मारी गई थी इस संबंध में नरसिंह के बेटे अखिलेश यादव ने गजेंद्र, भाई संजीव, पिता श्रीकृष्ण और ग्राम प्रधान महेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर नरसिंह यादव हत्याकांड में दातागंज पुलिस केवल दबिश का दावा कर रही है। अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। संवाद