{"_id":"616331f78ebc3e05e91ab772","slug":"crime-badaun-news-bly4624848107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ को घर में बांधा, गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ को घर में बांधा, गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छुड़ाया
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली के गांव लक्ष्मीपुर में कुछ लोगों ने एक सांड़ को पकड़कर घर में बांध लिया। लोगों को गोकशी का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सांड़ को छुड़वा दिया। मामले में पूछताछ चल रही है।
दबतोरी और संग्रामपुर में मीट की कई दुकानें चल रहीं हैं। यहां आस-पास कोई स्लाटर हाउस नहीं है। गोकशी करने वाले घुमंतु पशुओं को रात में पकड़ लेते हैं और बाद में उनको काटकर मांस सप्लाई कर देते हैं। हाल ही में दबतोरा गांव में दो पशुओं को पकड़कर ले जा रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था। शनिवार रात लक्ष्मीपुर गांव में कुछ लोगों ने एक सांड़ को पकड़कर बांध लिया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया गोकशी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सीओ विजय कुमार चौहान का कहना है कि सांड़ को बांधे जाने संबंधी कोई प्रकरण जानकारी में नहीं है। अगर सांड़ को पकड़ा गया है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-
सांड़ पर तेजाब डाला, पशु प्रेमियों ने इलाज कराया
बदायूं। शहर में पथिक चौक के पास किसी खुराफाती ने सांड़ पर तेजाब डाल दिया। दो तीन दिन से यह सांड़ झुलसी हुई हालत में घूम रहा था। बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था ‘मदद एक कारवां’ के विकेंद्र शर्मा को रविवार को घायल सांड़ के बारे में मालूम हुआ। इसके बाद वह कौशल गुप्ता, सचिन सूर्यवंशी समेत अपने साथियों के साथ पहुंचे। इन लोगों ने सांड़ का इलाज कराया और इस बारे में पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। संवाद