{"_id":"6112d7468ebc3e80ba59f470","slug":"crime-badaun-news-bly456026515","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लहराने वाले वकील को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लहराने वाले वकील को भेजा जेल
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में सोमवार की रात अपने दुश्मनों को धमकाने के उद्देश्य से छत पर खड़े होकर तमंचा लहरा रहे वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिसौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराया है। बताया कि बीती रात वह फोर्स के साथ क्षेत्र में रोड गश्त कर रहे थे। गांव की मोहन पट्टी में मंदिर पर काफी भीड़ लगी हुई थी और सभी लोग छत पर खड़े एक व्यक्ति से नीचे उतरने को कह रहे थे। उसके हाथ में तमंचा था। व्यक्ति से नीचे उतरने को तथा तमंचा सहित आत्मसमर्पण करने को कहा तो छत पर खड़ा व्यक्ति न ही नीचे उतरा और उसने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुनीश कुमार शर्मा ओर पेशे से वकील बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। उसे मंगलवार को जेल भेजा है। संवाद