फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एनडीपीएस एक्ट में दोषी को दस साल कैद, 1.50 लाख जुर्माना

Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। करीब सात साल पुराने एनडीपीएस के मामले में स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट रविकांत रस्तोगी ने नामजद एक व्यक्ति को दो अलग-अलग मुकदमों में मुजरिम करार दिया है। कोर्ट ने एक मुकदमे में 10 साल की सजा और 1.25 लाख रुपये जुर्माना जबकि दूसरे में उसी मुजरिम को पांच साल की सजा सहित 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है।
विज्ञापन

थाना उझानी के तत्कालीन इंस्पेक्टर रामसूरत सिंह ने 17 सितंबर 2014 को रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वादी मुकदमा कस्बा उझानी में शांति व्यवस्था और चेकिंग में व्यस्त थे। तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि मोहल्ला गद्दी टोला में एक व्यक्ति चरस और स्मैक बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके इंस्पेक्टर ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसने अपना नाम निहालउद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी मोहल्ला गद्दी टोला हाल निवासी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कस्बा व थाना उझानी बताया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 105 पुड़िया स्मैक और एक किलो चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद निहालउद्दीन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट रविकांत रस्तोगी ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट अतुल कुमार सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी निहालउद्दीन को मुजरिम करार दिया। कोर्ट ने निहालउद्दीन को एक मामले में 10 साल की कैद की सजा सुनाई और एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका दूसरे मामले में भी निहालउद्दीन को पांच साल की सजा सहित 25 हजार रुपये का जुर्माना डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed