{"_id":"609827be8ebc3edca35a3efc","slug":"crime-badaun-news-bly4461479128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में बड़े लड़ बैठे, बुजुर्ग महिला की जान चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगड़े में बड़े लड़ बैठे, बुजुर्ग महिला की जान चली गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में बच्चों के विवाद में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भूड़ बिसौली निवासी नजाकत पुत्र शाबिर खां का आरोप है कि दो दिन पहले उनके बच्चों और पड़ोसी के बच्चों में विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर उनका चचेरा भाई मोहम्मद आलम पहुंचा था। उसने बच्चों को डांट दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश मान रहे थे। नजाकत के मुताबिक शनिवार रात वह घर पर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोसियों ने उनके घर पर आकर परिवार वालों के साथ मारपीट की। कुछ आरोपी छत पर चढ़ गए। उन्होंने छत से पथराव कर दिया। हमले में घायल मां किश्वरी बेगम (60) की मौत हो गई। जबकि शाकिर (55), इंजमाम (16) और फैमीदा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने नजाकत की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार दोपहर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार चाहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 304, 323 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।