फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर एक मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म किया गया। किशोरी अपने घर से कूड़ा डालने गई थी, तभी आरोपी उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामला सोमवार दोपहर करीब दो बजे का है। उस समय गांव की 14 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी अपने घर से कूड़ा डालने गांव के बाहर गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दूसरे समुदाय का युवक किशोरी पर नजर रखे हुए था। जैसे ही किशोरी ने घूरे के ढेर पर कूड़ा डाला कि आरोपी उसे पकड़कर पास में गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान गांव के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने गन्ने के खेत में चीख पुकार सुनी तो वह रुक गए। उन्होंने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। फिर गन्ने के खेत में घुसकर देखा तो आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। आरोपी के खिलाफ अभी रिपोर्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed