{"_id":"5f401b348ebc3e3d16785098","slug":"crime-badaun-news-bly4170268200","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की कालाबाजारी, किसानों ने हंगामा किया, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की कालाबाजारी, किसानों ने हंगामा किया, जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। जिले में यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। निर्धारित कीमत से ज्यादा पर यूरिया की बिक्री और कालाबाजारी के विरोध में किसान मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को अकबराबाद चौराहा पर एक खाद विक्रेता की दुकान पर किसानों ने पहले प्रदर्शन किया बाद में जाम लगा दिया। इससे रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
यूरिया की किल्लत पूरे जिले में है। जिन दुकानदारों के पास यूरिया है, वह ज्यादा कीमतों पर यूरिया की बिक्री कर रहे हैं। शुक्रवार को अकबराबाद चौराहा के पास स्थित एक दुकान पर किसान यूरिया खरीदने पहुंचे थे। कुछ देर बाद किसानों ने आरोप लगाया कि दुकानदार यहां निर्धारित दरों से ज्यादा पर यूरिया बेच रहा था। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और काफी नारेबाजी भी की। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद किसान एसडीएम लाल बहादुर से मिले। उनको समस्या के बारे में बताया। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों की निगरानी में तय मूल्यों पर यूरिया वितरण कराने का भरोसा दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। एसडीएम लाल बहादुर ने ज्यादा कीमत पर यूरिया की बिक्री करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।