{"_id":"5f401a898ebc3e3d04403a40","slug":"crime-badaun-news-bly417025836","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में शुक्रवार रात एक युवक को बरेली तिराहे पर गोली मार दी। युवक बरेली तिराहे पर टहलने के लिए निकला था। तभी पहले से मौजूद हमलावर ने गोली चला दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी प्रियांशु (20) पुत्र ओमवीर शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने घर से खाना खाकर निकला था। वह टहलते हुए कस्बे में बरेली तिराहे पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अनमोल पंडित पुत्र मझले पंडित ने उसको गोली मार दी जो उसके पैर में लगी। इससे युवक वहीं चौराहे पर गिर गया। आरोपी ने चौराहे पर दो फायर और किए। उसके बाद वहां से भाग गया। चौराहे पर सरेआम फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के पिता ओमवीर ने बताया कि प्रियांशु और अनमोल के बीच कुछ समय पूर्व विवाद हुआ था। तभी वह रंजिश मान रहा था। इससे उसने गोली मारी है। ओमवीर की तहरीर पर पुलिस ने अनमोल पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।