{"_id":"5f3ac7298ebc3e3d1e0025c6","slug":"crime-badaun-news-bly416548480","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खडुआ निवासी प्रीती (22) की शादी ढाई साल पहले रैपुरा के उमेश के साथ हुई थी। उमेश के मुताबिक कुछ दिन से प्रीती कर तबीयत खराब चल रही थी। जब इसके बारे में उसके मायके वालों को पता चला तो उन्होंने उसे चंदौसी बुला लिया। उसकी चंदौसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रविवार वह चंदौसी से मुरादाबाद ले जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव को रैपुरा ले आए। मायके वाले भी रैपुरा पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी गांव पहुंच गई और विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने प्रीती के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। तो वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।