फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

लड़की के पिता ने शादी से किया इनकार तो

Tue, 18 Aug 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में एक युवक ने लड़की के इकतरफा प्यार में उसके पिता के पास शादी का प्रस्ताव भेजा। पिता के शादी से इनकार करने पर फांसी लगा ली। इसके पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार लड़की के पिता को ठहराया। उसने लिखा है कि उसकी मौत के बाद उन्हें फांसी की सजा मिले। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सोनू शर्मा (22) मूल रूप से बिल्सी क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर का निवासी था। पुलिस के मुताबिक युवक तीन भाई थे जिनमें एक भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। दूसरा भाई गैर प्रांत में रहता है। सोनू हरदासपुर गांव में अकेला रहता था। उसके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। बताते हैं कि युवक एक गांव की लड़की से इकतरफा प्यार करता था। लड़की दूसरी जाति की थी। युवक ने लड़की के परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन लड़की के परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया। इससे युवक ने रविवार रात अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ एसके रेड्डी और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक युवक ने लिखा कि उसने लड़की के घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। उसने सरनेम बदलने का भी आश्वासन दिया था। अपनी जमीन लड़की के नाम कर देगा। इसके बावजूद लड़की के पिता ने शादी को स्वीकृति नहीं दी। कहा कि वह किसी रिक्शा वाले से लड़की की शादी कर देगा लेकिन उसके साथ नहीं करेगा। इससे वह आत्महत्या कर रहा है। इसकी सजा लड़की के पिता को मिले। उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। बताते हैैं कि इस मामले में लड़की के घरवालों ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी। पुलिस ने इस मामले में युवक के दोस्त को पूछताछ के बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने अपने घर में फंदे पर लटककर जान दी है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिससे लग रहा है कि वह इकतरफा प्यार करता था। उसने अपनी जमीन लड़की के नाम करने व सरनेम तक बदलने की बात कही थी। जब लड़की के घर वालों ने शादी नहीं की तो उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
- धर्मेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed