{"_id":"5f2ffde28ebc3e3cb6540efd","slug":"crime-badaun-news-bly4156472189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या बताकर फेसबुक पर डाली पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या बताकर फेसबुक पर डाली पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। बीमार गाय का फोटो खींचकर उसे गोहत्या बताते हुए फेसबुक पर पोस्ट करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ न सिर्फ एफआईआर दर्ज की, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सराय पिपरिया निवासी सचिन ठाकुर ने दो दिन पहले फेसबुक पर एक भ्रामक पोस्ट डाली थी। उसने फेसबुक पर जमीन पर पड़ी एक गाय का फोटो पोस्ट किया था। उस पर लिखा था कि ग्राम सराय पिपरिया में एक गाय की हत्या कर दी गई है, जिसकी जांच कर कड़ी सजा दी जाए। ठाकुर मुन्ना सिंह बूथ अध्यक्ष। जब लोगों ने ये पोस्ट देखी तो वह हैरान रह गए। इस पर कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस को फोन भी किया। इससे पुलिस भी हरकत में आ गई और युवक की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली, तो ग्रामीणों ने बताया कि एक गाय कई दिन से बीमार पड़ी है।
एसओ इंद्रेश कुमार ने पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार को फोन करके बुला लिया। उसके बाद गाय का इलाज शुरू कर दिया गया। तो वहीं पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अफवाह और उन्माद फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी पोस्ट डाली थी, जिससे उसे जेल भेज दिया गया है।