{"_id":"5f23140a8ebc3e9fab3b0fe8","slug":"crime-badaun-news-bly414619229","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसौली में दीवार गिरी, पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसौली में दीवार गिरी, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव रिसौली भरापट्टी में गुरुवार की सुबह एक पक्की दीवार अचानक गिरने से उसके मलबे में दब कर पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव निवासी धीरेंद्र शाक्य अपने पिता सुम्मेरी लाल शाक्य के साथ घर पर पड़े छप्पर को ठीक कर रहे थे। तभी उसके बराबर बनी ईटों की बनी पक्की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें धीरेंद्र और उनके पिता दीवार के मलबे के नीचे दब गए। बताते हैं कि दीवार के पास गांव के लक्ष्मण सिंह का पांच वर्षीय पुत्र सोनू भी वही खेल रहा था। उसके भी मामूली चोट आई है। घायल धीरेंद्र को परिजन पहले इलाज के लिए बदायूं के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। संवाद