फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फेसबुक पर विधायक के खिलाफ कई पोस्ट, गंभीर आरोप लगाए

Wed, 29 Jul 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक को लेकर किए गए कई पोस्ट दिन भर चर्चा में रहे। इन पोस्ट में विधायक और उनके भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाने वाला युवक जरीफनगर के पास का बताया जा रहा है। अभी इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। अधिकारी पूरे प्रकरण में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

फेसबुक पर नेत्रपाल चौहान नाम से एक आईडी है। इसमें उसका पता जरीफनगर थाने के एक गांव का लिखा है। इस आईडी पर कई पोस्ट किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि विधायक का भतीजा अपने घर पर दरबार लगाता है। काफी लोग उसके आतंक से प्रताड़ित हैं। ऐसे में वह पलायन कर सकते हैं। विधायक और उनके भतीजे पर जमीनों पर कब्जा करने के साथ अनुसूचित जाति के उत्पीड़न और लोगों को झूठे मामलों में जेल भेजने का आरोप भी लगाया गया हैं। फेसबुक पर एक के बाद की गईं एक पोस्ट में कई और आरोप भी लगाए गए हैं। यह पोस्ट कस्बे से लेकर जिला मुख्यालय तक चर्चाओं में हैं। वहीं कस्बे के कुछ लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति के नाम से पोस्ट किए गए हैं। उसकी और विधायक के परिवार की पहले से कुछ तनातनी चल रही है।
विज्ञापन

इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अब तक कोई शिकायत नहीं आई है।
- रामकरन, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed