{"_id":"5ee7b6a68ebc3e4309576c3e","slug":"crime-badaun-news-bly4094026131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाने निकले किशोर को बाइक ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाने निकले किशोर को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली इलाके में मुजरिया रोड पर दौड़ लगाने निकले एक किशोर को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी सुशील (14) पुत्र महेंद्र रोजाना शाम को मुजरिया रोड पर दौड़ लगाने जाता था। सुशील रोज की तरह अपने मोहल्ले आठ-दस लड़कों के साथ रविवार शाम मुजरिया रोड पर दौड़ लगाने निकला था। परिवार वालों के मुताबिक किशोर दौड़ लगाते हुए कस्बे से बाहर निकल गया और आगे जाकर सड़क किनारे सुस्ताने के लिए बैठ गया। उसी समय तेज रफ्तार में आई एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर छह भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।