फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

‘ऑपरेशन पाताल’ 48 घंटे में अवैध असलहों के साथ 195 गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर जिलेभर के थानों में चलाए गए ‘ऑपरेशन पाताल’ में बड़ी सफलता मिली है। 13 जून से शुरू हुए इस ऑपरेशन में 195 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जबकि इनके पास से आठ शस्त्र फैक्ट्रियां, 200 तमंचा-पौनिया, 15 चाकू और 320 कारतूस बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 192 एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

ये ऑपरेशन 13 जून की सुबह दस बजे शुरू हुआ और 15 जून सुबह दस बजे तक चला। इस दौरान जिलेभर के थानों में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों की निगरानी में संबंधित सीओ रहे। फिर इन टीमों ने अपने-अपने इलाके में एक विशेष छापामार अभियान चलाया। सुबह तक 48 घंटे में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। इसमें पुलिस ने 200 अवैध असलहे, 320 कारतूस, 15 चाकू समेत आठ शस्त्र फैक्टरी पकड़ीं। अकेले सदर कोतवाली पुलिस ने 19, सिविल लाइंस पुलिस ने 11, बिनावर ने पांच, कुवरगांव ने तीन, उझानी ने 10, कादरचौक ने सात, उसहैत ने चार, मूसाझाग ने 11, दातागंज ने सात, अलापुर ने आठ, उसावां ने पांच, हजरतपुर ने आठ , बिसौली ने छह, वजीरगंज ने 19, फैजगंज बेहटा ने 11, सहसवान ने 10, जरीफनगर ने 10, मुजरिया ने छह, बिल्सी ने 13, इस्लामनगर ने 11 और उघैती पुलिस ने 11 आरोपी दबोचे। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन शस्त्र फैक्टरी पकड़ीं जबकि बिनावर, मूसाझाग, अलापुर, उसावां और मुजरिया पुलिस ने एक-एक फैक्टरी पकड़ी। वहीं, पकड़े आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये बरामद हुए असलहे
कोतवाली पुलिस ने 33 तमंचे और 43 कातूस बरामद किए, सिविल लाइन पुलिस ने छह तमंचे और 16 कारतूस बरामद किए जबकि बिनावर पुलिस ने सात तमंचे और 14 कारतूस, कुवरगांव पुलिस ने तीन तमंचे और सात कारतूस, उझानी पुलिस ने 10 असलहे और 33 कारतूस, कादरचौक पुलिस ने सात असलहे और 13 कारतूस, उसहैत पुलिस ने चार असलहे और सात कारतूस, मूसाझाग पुलिस ने सात असलहे और 14 कारतूस, दातागंज ने पांच असलहे और 10 कारतूस, अलापुर पुलिस ने सात असलहे और 12 कारतूस, उसावां पुलिस ने चार असलहे और सात कारतूस, हजरतपुर ने आठ असलहे और नौ कारतूस, बिसौली ने छह असलहे और 12 कारतूस, वजीरगंज ने 19 असलहे और 21 कारतूस, फैजगंज बेहटा ने आठ तमंचे और 11 कारतूस, सहसवान ने नौ असलहे और 19 कारतूस, जरीफनगर ने 10 असलहे और 20 कारतूस, बिल्सी ने 13 असलहे और 11 कारतूस, इस्लामनगर ने 11 तमंचे और 19 कारतूस और उघैती पुलिस ने 11 असलहे व 18 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
ऑपरेशन पाताल शनिवार सुबह शुरू किया गया था। 15 जून सुबह दस बजे तक चला। इसमें 195 आरोपी असलहा समेत पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed