फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पत्नी और उसके प्रेमी निकले किसान के कातिल, घर में ही अंगोछे से घोंट दिया था गला

Sat, 13 Jun 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार को किसान शिव सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया। किसान की हत्या उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने मिल कर की थी। किसान के बेटे ने दोनों पर पहले ही शक जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने कबूल कर लिया। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओ.पी गौतम ने बताया कि बीते 10 जून को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बुध बिहार कॉलोनी निवासी किसान शिव सिंह (49) की ग्राम बुधवाई के नजदीक गन्ने के खेत में सड़ीगली लाश मिली थी। लाश ज्यादा खराब हो गई थी जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। वहीं गले में बंधा मिला अंगोछा की वजह से किसान के बेटे जयवीर ने अपनी मां कमलेश और उसके प्रेमी अलापुर क्षेत्र के ग्राम खिरिया रहलू राजेंद्र पर हत्या की आशंका जताई थी। उसका कहना था कि पिता शिव सिंह छह जून की रात घर से गायब हुए थे। उसे दूसरे दिन इसकी जानकारी हुई थी। तब उसने पुलिस को सूचना दी। नौ जून को उसने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके दूसरे दिन ही उसके पिता की लाश बरामद हुई। पुलिस ने बेटे के शक के आधार पर गुरुवार को किसान की पत्नी कमलेश और उसके प्रेमी राजेंद्र को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

फिर दोनों से गहनता से पूछताछ की गई। पहले तो दोनों ने इधर उधर की बातें की लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर उन्होंने कबूल कर लिया। बताया कि उनके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में शिव सिंह को जानकारी थी। वो राजेंद्र को धमकी दे रहा था कि अपनी पत्नी को मार देगा और उसे फंसा देगा। वह कई बार उससे रुपये भी ऐंठ चुका था। छह जून को किसान का बेटा अपनी ससुराल गया था। इसका फायदा उठाकर राजेंद्र बुध बिहार कॉलोनी पहुंच गया। फिर उसने कमलेश के साथ मिलकर उसकी अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को एक बोरी में बंद किया और बुधवाई के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा बोला-मां ने बताई थी लाश की लोकेशन, तभी हो गया था शक
किसान के बेटे जयवीर ने बताया कि उसे तो तभी शक हो गया था जब उसकी मां ने पिता की लाश की लोकेशन बताई। उसके बताए अनुसार जब गन्ने के खेत में देखा गया तो लाश वहीं पड़ी थी। इसके अलावा मां के हावभाव बदले नजर आ रहे थे। इससे उसे शक हुआ और उसने मां और उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed