{"_id":"5ee11b7a8ebc3e433a62bc76","slug":"crime-badaun-news-bly408830084","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतपुर इलाके में फायरिंग, खेत छोड़कर भागा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतपुर इलाके में फायरिंग, खेत छोड़कर भागा किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। बुधवार को हजरतपुर इलाके में कुछ दबंगों ने फायरिंग कर दी जिससे एक किसान अपना खेत छोड़कर भाग गया। इस मामले में किसान ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारी अजब निवासी कअिसान अमलेश बुधवार सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। वह अपने इंजन से सिंचाई कर रहा था। उसी समय नगरिया खनू निवासी एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। उसने किसान से अपने खेत में पानी गिरने का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। नगरिया खनू के व्यक्ति ने अपने परिवार वालों को फोन कर दिया जिससे उसके परिवार से कई लोग असलहे लेकर पहुंच गए। उन्होंने खेत पर पहुंचकर फायरिंग कर दी जिससे किसान डरकर मौके से भाग गया। बाद में उसने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। उसने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना पुलिस ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।