फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मूसाझाग के मरुआ में दो पक्षों में फायरिंग, पथराव और आगजनी

Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मरुआ में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष ने दूसरे के घर में आग भी लगा दी, जिससे कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला गुरुवार सुबह करीब दस बजे का है। एक पक्ष के महेंद्र का आरोप है कि गांव का कोटेदार धर्मवीर सतेंद्र की जगह में राशन वितरण करता है। सतेंद्र उनसे रंजिश मानता है। इससे सतेंद्र ने उनका राशन कार्ड कटवा दिया। गुरुवार सुबह जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने कोटेदार से इसकी शिकायत की। इस पर सतेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर अपने परिवार के साथ उसने उनके घर पर हमला बोल दिया। मारपीट की, फायरिंग और पथराव कर दिया। उनके घर में आग भी लगा दी। वहीं सतेंद्र के भाई हरद्वारी का आरोप है कि उसका भाई खेत से लौट रहा था। उसी समय महेंद्र पक्ष का मुकेश रास्ते में मिल गया। उन्होंने इतना पूछ लिया कि पैर में चोट कैसे लगी। बस इसी पर उनके साथ गाली गलौज की। पथराव कर दिया और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। उनके पक्ष की दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इधर, गांव में फायरिंग और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र और हरद्वारी को हिरासत में ले लिया। महेंद्र के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों को जेल भेज दिया है। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरुआ के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। महेंद्र ने केस बनाने के लिए अपने घर में स्वयं आग लगाई थी। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को शांतिभंग में जेल भेज दिया गया है। दोनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। - ललित भाटी, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed