फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जरीफनगर में शराब पीकर गाली गलौज, विरोध में पथराव, नौ घायल

Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर कस्बे में मंगलवार देर रात शराब पीकर हुई गाली गलौज के विरोध में पथराव और जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष की एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

जरीफनगर निवासी पुनीत पुत्र विपिन कुमार मंगलवार रात करीब आठ बजे अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के सुम्मेरी और सत्यराम शराब पीकर पहुंचे। उन्होंने दुकान के सामने खड़े होकर बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। पुनीत ने जब इसका विरोध किया तो सुम्मेरी और सत्यराम ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुनीत और दोनों आरोपियों के परिवार वाले भी डंडे लेकर आ गए। उन्होंने पुनीत के परिवार वालों पर पथराव कर दिया। जिसमें पुुनीत के परिवार से जितेंद्र और बिंटू पुत्रगण अशोक, शालू और नेहा पुत्री यश कुमार, मालती पत्नी अशोक कुुमार, रेखा पत्नी पुनीत कुमार, मिथलेश पत्नी यश कुमार आदि घायल हो गए। जबकि सुम्मेरी की भाभी कमला पत्नी वीरेश घायल हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब कहीं जाकर विवाद शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में शराब पीकर लड़ाई झगड़े का यह पहला मामला है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed