फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दीपावली पर बरेली के बदमाशों ने की थी फैजगंज बेहटा में लूटपाट

Sat, 09 Nov 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। छोटी दीपावली पर फैजगंज बेहटा में देर रात राहगीरों को बंधक उनसे लूटपाट करने वाले बदमाशों में चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश जिला बरेली के रहने वाले हैं, उनसे लूटा हुए सामान के साथ असलहे भी बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी एसएसपी अशोक कुमार ने एक प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के 25 अक्तूबर को छोटी दीपावली की रात करीब चंदौसी-भूड़ बिसौली मार्ग पर बदमाशों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों से लूट पाट की थी। कुछ को बंधक भी बना लिया था। ज्यादातर पीड़ित संभल के चंदौसी से खरीददारी करके लौट रहे थे। सूचना पर इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं इसकी सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा और सर्विलांस प्रभारी रामगोपाल शर्मा गुरुवार रात आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक गश्त पर थे। उसी समय कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में छिपे बैठे चार बदमाश पकड़े गए। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपने नाम कर्रू उर्फ धर्मपाल निवासी ग्राम सुनरासी थाना सिरौली (बरेली), राकेश पाल व गुड्डू उर्फ गिरिशपाल निवासी ग्राम जंगबाजपुर थाना सिरौली तथा इलियास निवासी ग्राम दस्तमपुर थाना सिरौली (बरेली) बताए। तलाशी में उनके पास तीन तमंचे, पांच कारतूस, एक लोहे की रॉड, दो चांदी के सिक्के, 5800 रुपये और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। सभी बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। पूछताछ में बदमाशों ने हाइवे व अन्य सूनसान रास्तों पर लूटपाट करने की बात कबूली। उन्होंने बरेली-चंदौसी ट्रेन के कई यात्रियों को आने-जाने के दौरान लूटा था। छोटी दीपावली की रात भी लूटपाट की थी। फिलहाल पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है। इनमें कर्रू के खिलाफ 12, राकेश के खिलाफ 13, गुड्डू के खिलाफ छह और इलियास के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed