फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 28 Oct 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धोवरखेड़ा में शनिवार रात एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। वह छह माह की गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विवाहिता बबली (20) की शादी करीब डेढ़ साल पहले धोवरखेड़ा निवासी रामकृष्ण के साथ हुई थी। ससुराल वालों के अनुसार विवाहिता दीपावली पर अपने मायके ग्राम सिरकी थाना मुजरिया जाने की जिद कर रही थी। रामकृष्ण ने उसे भैया दूज पर मायके जाने को कहा था। इससे गुस्से में आकर बबली ने फंदे पर लटककर जान दे दी। इसके बाद सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बबली की हत्या की आशंका जताई और पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। भाई मुकेश ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी थी, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विवाहिता को पीटा, पसलियां टूटी
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम मिढ़ौली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इतना पीटा कि उसकी पसलियां टूट गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विवाहिता रूपकुमारी (27) का आरोप है कि उसका पति तेजराम उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। शनिवार को तेजराम ने उसको खूब लात घूंसों से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने हालत देखकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। इधर, डॉक्टर ने उसकी हालत देखकर सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि उसकी कई पसलियां टूटी हैं। उसके शरीर पर गंभीर चोटें हैं। अस्पताल कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी है। विवाहिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed