फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कछला में संदिग्ध हालात में गोली लगने से ग्रामीण घायल

Mon, 28 Oct 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कछला के भट्ठा मोहल्ले में मेला देखकर घर लौटे व्यक्ति के संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली उसके सिर में लगी। फायर की आवाज सुनकर जागे घरवालों ने बदमाश होने का शोर मचाया लेकिन पुलिस के पहुंचने पर घर समेत आसपास इलाके में कोई नजर नहीं आया। घायल को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। कछला के भट्ठानगला मोहल्ला निवासी नेकराम (40) पुत्र जवाहर लाल शाम को घर से रामलीला मेला देखने के लिए गया था। लौटकर वह घर में घुस ही रहा था कि अचानक ही किसी ने फायर कर दिया। गोली नेकराम के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर उसकी पत्नी और परिजन भी जाग गए। लहूलुहान हालत में उसे देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने घर में बदमाश बताकर शोर मचा दिया। सूचना के बाद चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और परिजन से बात की। बताते हैं कि बरामदे के पास पुलिस कर्मियों को एक खोखा कारतूस भी मिला। पुलिस घायल नेकराम को पर ले गई जहां से परिजन उसे आगरा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि घर में फायर की आवाज तो सुनी गई लेकिन नेकराम के गोली लगी है या फिर किसी वस्तु से चोट आई है, यह डॉक्टर ने स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवकों के झगड़े में चश्मदीद लहूलुहान
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में शुक्रवार रात में मानू और असलम के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पड़ोस के निसार अहमद (30) पुत्र मुख्त्यार ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसी दौरान असलम पक्ष के व्यक्ति ने निसार के सिर में डंडा मार दिया। वह लहूलुहान हो गया। घायल निसार ने देर रात ही कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed