{"_id":"5db1fb208ebc3e93a8448005","slug":"crime-badaun-news-bly3815092149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में कैदी की मौत, काफी समय से बीमार था, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में कैदी की मौत, काफी समय से बीमार था, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला कारागार के एक कैदी की बुधवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बाद में शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
कैदी वाजिद (65) जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां का निवासी था। उसे 29 जनवरी को जिला कारागार भेजा गया था। उसे मारपीट के एक मामले में पांच साल की सजा हुई थी। बताते हैं कि जिस समय उसे जेल भेजा गया था, तब भी उसकी हालत खराब हुई थी। 27 फरवरी से वह लगातार बीमार चल रहा था। 24 सितंबर को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 26 सितंबर को उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 14 अक्तूबर तक आगरा में भर्ती रहा। फिर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह जेल प्रशासन की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद कैदी के शव को अपने घर ले गए।
कैदी वाजिद 27 फरवरी से बीमार चल रहा था। वह जिला अस्पताल के अलावा आगरा मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती रहा। बुधवार रात उसकी ज्यादा हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आदित्य कुमार, जेलर