{"_id":"5d9ccf648ebc3e015c0cbbca","slug":"crime-badaun-news-bly3793705169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम और एसपी देहात पहुंचे जरीफनगर, परिजनों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम और एसपी देहात पहुंचे जरीफनगर, परिजनों से ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार को एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह जरीफनगर पहुंचे। उन्होंने ब्रजपाल के परिवार वालों से जानकारी जुटाई, साथ ही उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
जरीफनगर निवासी ब्रजपाल पुत्र ओमपाल की तीन अक्तूबर को सहसवान तहसील के लॉकअप में मौत हो गई थी। उसे 23 सितंबर को राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा था। उस पर विद्युत विभाग के 81947 रुपये बकाया निकल रहे थे। उसकी मौत पर परिवार वालों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज नहीं हुई लेकिन एसडीएम सहसवान संजय कुमार सिंह ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने की संस्तुति कर दी। इधर, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार शाम जरीफनगर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाई, साथ ही आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।