फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महाराष्ट्र की युवती से ठगी, साइबर क्राइम में लिप्त निकला ककराला का युवक

Wed, 09 Oct 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
crime
ककराला (बदायूं)। बिसौली क्षेत्र के बाद ककराला का एक युवक भी साइबर क्राइम में लिप्त निकला है। उसने महाराष्ट्र की एक युवती को लॉटरी निकलने की खुशखबरी दी थी। बाद में उसे झांसे में लेकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। जांच में जुटी पुलिस ककराला तक पहुंच गई। आरोपी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जिला पिंपरी के थाना बाकड़ में तैनात एसआई भालेराव कुछ दिन पहले ककराला आए थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस से आरोपी मोहम्मद अकबर तक पहुंचने के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सुबूत दिखाते हुए कहा था कि मोहम्मद अकबर ने एक युवती मोनिका को फोन करके कहा था कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। उसने युवती को अपनी बातों में फंसा लिया। उसके बाद दो बार में अपने खाते में 19979 रुपये डलवा लिए। युवती को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने खाता नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर बाकड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी ककराला निवासी मोहम्मद अकबर है। उसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा। इधर, मोहम्मद अकबर ने बताया कि वह बेकसूर है। उसका एकमात्र बैंक खाता एसबीआई ककराला में है। जनवरी से अब तक उसके खाते में इतनी रकम नही है। कुछ समय पूर्व उसके फोन पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक होने की बात कहते हुए उसका आधार कार्ड नंबर ले लिया था। महाराष्ट्र पुलिस उसे गिरफ्तार करके तो नहीं ले गई है, लेकिन उसे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कोर्ट में अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन


ये साइबर क्राइम से जुड़ा मामला है। युवेक ने महिला को झांसे में लेकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। ये लोगों को लॉटरी या इनाम में कार निकलने का लालच देकर फंसाते हैं। फिर उनके रुपये अपने खाते में डलवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भालेराव, एसआई महाराष्ट्र पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed