फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 09 Oct 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। बदायूं से कछला गंगाघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए निकले भक्तों को पुलिस ने मार्केट में भीड़भाड़ बताकर बाईपास पर रोक लिया। इससे गुस्साए भक्तों ने हंगामा किया। मार्केट से ही होकर निकलने की जिद पर अड़े भक्तों और पुलिस कर्मियों के बीच काफी देर नोकझोंक भी हुई। भक्तों में गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स भी लगा दिया गया। करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस ने उन्हें मार्केट से होकर जाने की इजाजत दी तो दुर्गाभक्तों का गुस्सा शांत हुआ। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

डीजे साउंड सिस्टम और ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर छोटी-बड़ी करीब एक दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं को कछला गंगाघाट पर विसर्जित करने के लिए बदायूं से भक्तों की टोलियां मंगलवार दोपहर में निकलीं। दोपहर बाद विसर्जन यात्रा बाईपास पर पहुंची तो पहले से ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि उन्हें मेन मार्केट में होकर निकलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। विसर्जन यात्रा में शामिल मंगलसेन, राजू और पूरनलाल ने पिछले सालों का उदाहरण देकर पुलिस के सामने पक्ष रखा तो भी बात नहीं बन पाई। इससे गुस्साए प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा करते हुए भक्त बाईपास पर ही बैठ गए। इसके बाद जिसे भी विसर्जन यात्रा रोके जाने की भनक लगी, वही बाईपास पर पहुंच गया। करीब डेढ़ घंटा तक अफरातफरी के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। कोतवाल ने विसर्जन यात्रा को मार्केट से होकर निकाले जाने की इजाजत दी। तब दुर्गाभक्तों का गुस्सा शांत पड़ा। बाद में विसर्जन यात्रा धूम धड़ाके के साथ मार्केट से होकर निकली। डीजे साउंड सिस्टम की धुन पर भक्त थिरकते हुए कछला गंगाघाट की ओर बढ़ गए। देर शाम गंगाघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने फिल्म की शूटिंग का भी दिया हवाला
उझानी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा को पुलिस ने जब बाईपास पर रोका तो भक्तों से कहा गया था कि मार्केट में एक फिल्म की शूटिंग चल रही है, सो भीड़ ज्यादा है। मंगलवार को साप्ताहिक पैंठ भी लगती है। तर्क तो पुलिस कर्मियों ने और भी दिए लेकिन भक्तों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दुर्गाभक्तों ने यहां तक कह दिया कि अगर मार्केट से होकर जाने की इजाजत नहीं दी गई तो वह बाईपास पर ही रात भर डटे रहेंगे, जाम भी लगा दिया जाएगा। इसके बाद ही पुलिस को अपना रुख बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मंच ने जताया विरोध
उझानी। विसर्जन यात्रा में शामिल युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने बताया कि बदायूं से आई माता रानी यात्रा पिछले 11 सालों से मुख्य बाजार उझानी से निकल रही है। इसके बाद भी विर्सजन यात्रा रोका जाना निंदनीय है। युवा मंच संगठन इसका कड़ा विरोध करता है। इस मौके पर संगठन के सुशील मौर्य, लोकेश कुमार, लालू राम सेठी, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा को बाईपास से होकर निकाले जाने को इसलिए कहा गया था क्योकि एक तो उनके पास अनुमति नहीं थी। दूसरा मार्केट में भीड़भाड़ की वजह से दिक्कत बढ़ सकती थी। दुर्गाभक्तों ने खुद ही बड़ा डीजे बाईपास से होकर निकाला और प्रतिमाओं को लेकर भक्त मार्केट से होकर गए।
विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed