{"_id":"5d9a3bf78ebc3e93ae3f3d87","slug":"crime-badaun-news-bly3790751153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के रिटायर्ड जज समेत चार लोगों से लाखों ठगे, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के रिटायर्ड जज समेत चार लोगों से लाखों ठगे, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। हवाला कारोबार से जुड़े संग्रामपुर के लोगों ने नाइजीरियाई गैंग से मिलकर प्रयागराज के सेवानिवृत्त जज और चार लोगों से फेसबुक पर महिला बनकर दोस्ती की और फिर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। इस मामले में नाइजीरियाई गैंग के अलावा संग्रामपुर के कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें एक व्यक्ति को प्रयागराज की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
प्रयागराज के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राकेश सिंह शनिवार शाम अपनी टीम के साथ बदायूं की बिसौली कोतवाली पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस के सहयोग से ग्राम संग्रामपुर में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने संग्रामपुर निवासी जकीउद्दीन उर्फ जकिया पुत्र रफीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि नाइजीरिया के लोगों का एक गैंग दिल्ली में है जो लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपना शिकार बनाता है। फिर उनसे ठगी करता है।
इस गैंग के लोगों ने मिजोरम की एक महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और प्रयागराज के रिटायर्ड जज से दोस्ती की। बाद में जज से करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। महिला ने जिस खाते में रुपये डलवाए थे, वह खाता ग्राम संग्रामपुर के व्यक्ति का था। इस गैंग ने प्रयागराज के ही फूल सिंह नाम के व्यक्ति से करीब 14 लाख रुपये ठगे। इस गैंग ने फेसबुक पर ही फूल सिंह से दोस्ती की थी। उसके बाद धीरे-धीरे संग्रामपुर के व्यक्ति के खाते में रुपये डलवाते रहे। जिस व्यक्ति के खाते में रुपये डलवाए जाते थे, वह व्यक्ति रुपये निकालकर गैंग तक पहुंचाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बैंक खाते के माध्यम से इस गैंग का खुलासा हुआ है। अब तक एक नाइजीरियाई समेत दो लोग पकड़े जा चुके हैं, जबकि बदायूं से जकीउद्दीन उर्फ जकिया पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच टीम उसे अपने साथ प्रयागराज ले गई है।
विज्ञापन
गैंग ऐसे करता है ठगी
बदायूं। यह गैंग फेसबुक पर सुंदर लड़कियों के फोटो लगाकर पहले फर्जी आईडी बनाता है फिर लोगों से दोस्ती करता है। जो लोग फोटो देखकर आकर्षित होते हैं, उनसे गैंग में शामिल महिलाएं पहले व्हाट्सएप और बाद में ऑडियो कॉल करती हैं। इससे लोग इनके जाल में फंस जाते हैं। ये महिलाएं खुद को अमीर या फिर विदेश में रहने की बात बताती हैं। जब व्यक्ति मिलने की इच्छा प्रकट करता है, तो थोड़ी न नुकर के बाद कहती हैं कि वह एयरपोर्ट पर आ चुकी हैं लेकिन उनके पास भारी मात्रा में जेवर और रुपये थे जिससे कस्टम विभाग ने उन्हें पकड़ लिया है। खुद को छुड़ाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। अगर वह उसके बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर देंगे तो वह उनके पास पहुंच जाएगी। या फिर यह लोग कुछ और मजबूरी बताते हैं। इससे लोग उनके जाल में फंस जाते हैं। रिटायर्ड जज व अन्य लोगों के मामले में भी इसी प्रकार से ठगी होना बताया जा रहा है।
शनिवार शाम प्रयागराज की क्राइम ब्रांच टीम आई थी। उनके साथ स्थानीय पुलिस ने भी संग्रामपुर में छापा मारा था। एक व्यक्ति को पकड़कर टीम अपने साथ ले गई है। बाकी कोई और नाम बताएंगे तो उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- ब्रजकिशोर, चौकी इंचार्ज दबतोरी