{"_id":"5d9795608ebc3e93ad1055e8","slug":"crime-badaun-news-bly3788031104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर हत्या, पति बोला-फंदे पर लटक गई थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर हत्या, पति बोला-फंदे पर लटक गई थी पत्नी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर मौसमपुर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उसने फंदे पर लटककर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। इस मामले में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
संभल जिले में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरै निवासी जगदीश ने करीब तीन साल पहले बेटी रूपवती (22) की शादी क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर मौसमपुर निवासी सुरेंद्र के साथ की थी। गुरुवार देर रात मायके वालों को सूचना मिली कि रूपवती की मौत हो गई है। उसकी लाश घर के आंगन में रखी है। इस पर जगदीश, उनका बेटा जीतपाल परिवार के साथ रात में ही मौसमपुर गांव पहुंच गए। जहां ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि घर में मामूली विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर रूपवती ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। रूपवती के मायके वालों को ससुराल वालों की बात पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें रूपवती की मौत गला घोंटने से बताई गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। देर शाम तक मायके वालों ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी थी, जिससे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या बताई गई है। वह तो पुलिस ने दबाव बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। ससुराल वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- राकेश चौहान, एसओ जरीफनगर