{"_id":"5d62e6ab8ebc3e93a62989ce","slug":"crime-badaun-news-bly3736569197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस हजार के इनामी समेत चार बदमाश दबोचे, कबूली कई घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्चीस हजार के इनामी समेत चार बदमाश दबोचे, कबूली कई घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एसओजी, सर्विलांस, उझानी और अलापुर पुलिस टीमों द्वारा चलाए गए संयुक्त धरपकड़ अभियान में 25 हजार के इनामी समेत चार बदमाश पकड़े गए। चारों बदमाशों ने लूटपाट की कई घटनाएं कबूल की हैं। इनसे तीन तमंचे, चाकू और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने रविवार को गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार रात अलापुर इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम दारानगर के पास अमरूद की बगिया से चार बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास तीन तमंचे, एक चाकू और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विनीत कुमार पुत्र महेंद्रपाल निवासी ग्राम सुंदरनगर बिल्सी, जयदीप उर्फ कल्लू पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मझिया सिविल लाइन, राहुल पटेल उर्फ गिरीश निवासी ग्राम दहेमी सिविल लाइन और रामवृक्ष शर्मा उर्फ बन्टू उर्फ आदित्य निवासी खेड़ा बुजुर्ग सिविल लाइन बताए। विनीत और जयदीप ने कबूला कि उन्होंने एक अन्य साथी की मदद से 17 जुलाई 2019 को शराब की दुकान के सेल्समैन से खरखोली पेट्रोल पंप के पास साढ़े तीन लाख रुपये लूटने का प्रयास किया था। 20 अगस्त को विनीत, जयदीप और गिरीश ने उझानी क्षेत्र में विहार-अब्दुलागंज रोड पर टहलने निकली चार महिलाओं से जेवरात लूट लिए थे। विनीत 27 जुलाई को बिल्सी में हुई एंबुलेंस लूटकांड में शामिल था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे के दौरान एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
ये रहा आपराधिक इतिहास
-25 हजार के इनामी बदमाश विनीत कुमार पर बिल्सी, उझानी, सिविल लाइन, वजीरगंज, अलापुर थाने में करीब 11 मुकद्दमे दर्ज हैं। वहीं जयदीप के खिलाफ उझानी और अलापुर में तीन, राहुल पटेल उर्फ गिरीश के खिलाफ अलापुर और उझानी में चार मुकदमे दर्ज हैं। रामवृक्ष शर्मा उर्फ बन्टू उर्फ आदित्य के खिलाफ अलापुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।