{"_id":"5d62e6ac8ebc3e013202786f","slug":"crime-badaun-news-bly373656872","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शराबी युवकों ने किशोरी को दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शराबी युवकों ने किशोरी को दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में गोबर डालने गई किशोरी को दो शराबी युवकों ने दबोच लिया और उसे खेत में खींच ले गए। इस खींचातानी में किशोरी के कपड़े फट गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। उनकी जमकर धुनाई लगा दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह मामला रविवार शाम का है। उस समय एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की सिर पर डलिया रखकर गांव के बाहर गोबर डालने गई थी। उसी रास्ते पर दो युवक शराब के नशे में धुत्त होकर साइकिल लेकर लौट रहे थे। दोनों कसेर गांव से शराब पीकर पनौटा गांव जा रहे थे। उन्होंने पहले तो किशोरी को देखकर गाली गलौज की। किशोरी ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींचकर ले गए। यह देखकर किशोरी ने शोर मचा दिया। जिससे मौके पर गांव के दर्जनों लोग जमा हो गए। तब तक खींचातानी में किशोरी के कपड़े भी फट गए। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसी खेत में पानी भरा हुआ था, जिससे किशोरी पूर भीग भी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। फिर लात घूसों से उनकी पिटाई लगा दी। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि दोनों युवक इतने नशे में थे कि उन्होंने पुलिस से तक गाली गलौज कर दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई है। देर शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।