फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कार में लिफ्ट देकर दो महिलाओं से लूटपाट

Mon, 26 Aug 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। रविवार को हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को लिफ्ट देकर लूटपाट की, वहीं महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छह बदमाशों को दबोच लिया। कार में कुछ लुटेरी महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी थे। इससे बच्चा चोरी करने वाले गैंग पकड़े जाने की अफवाह फैल गई, लेकिन वह महिलाओं को लूटने वाला गिरोह निकला। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम वैन निवासी वीरबल सिंह रविवार को अपनी विवाहित बेटी रीना पत्नी उमेश निवासी मठखोड़ा इस्लामनगर को पहुंचाने नगर के बदायूं बस स्टैंड आए थे। दोनों पिता-पुत्री बस के इंतजार में खड़े थे। तभी उनके पास आकर एक बोलेरो कार रुकी। उस पर सवार महिलाओं ने पूछा कि क्या वह इस्लामनगर जाएंगे। वीरबल ने अपनी बेटी को कार में बैठा दिया। कार अंबियापुर चौराहे की ओर बढ़ी कि कार सवार महिलाओं ने उसका बैग अपने हाथ में ले लिया। रीना की चेन और दो हजार रुपये बैग से निकाल लिए। फिर उसे डरा धमकाकर अंबियापुर चौराहे पर उतार दिया। कह दिया कि कार अब बिसौली जाएगी। वहीं पर बिसौली जाने के लिए ममता पत्नी दिनेश खड़ी थी। इसके बाद कार सवार महिलाओं ने झांसा देकर उसे बैठा लिया। बदमाशों ने रास्ते में ममता को भी लूट लिया। तब तक रीना ने जानकारी होने पर यूपी-100 को सूचना दे दी थी, जिससे पुलिस कार के पीछे लग गई। पुलिस ने गुधनी गांव के पास ग्रामीणों की मदद से कार सवार लोगों को पकड़ लिया। कार में बदमाशों के साथ महिलाएं और उनके बच्चे मौजूद थे, जिससे महिलाएं आसानी से कार में बैठ जाती थीं। पुलिस देखकर लूटपाट करने वाले कुछ बदमाश भाग गए। इधर, इलाके में खबर फैल गई कि कार में कुछ बच्चे मिले हैं। महिलाएं बच्चों को चोरी करके भाग रहीं थीं, जिससे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। एसपी देहात डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह बच्चा चोरी करने का मामला नहीं है। यह गिरोह महिलाओं को लिफ्ट देकर लूटपाट करता है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed