{"_id":"5d62e5528ebc3e93ba1aff07","slug":"crime-badaun-news-bly373655390","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा तस्कर नजमुल पर घोषित होगा 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा तस्कर नजमुल पर घोषित होगा 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
बदायूं। डोडा तस्कर नजमुल लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है या फिर उसे जानकर छूट दी जा रही है। यह तो कहना मुश्किल है, लेकिन अब तो यह तो पक्का है कि ज्यादा दिनों तक बच पाना उसके लिए मुमकिन नहीं होगा। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने साफ कहा है कि डोडा तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा, फिर भी वह हत्थे नहीं चढ़ा तो उसकी संपत्ति कुर्क होगी। इधर, सूत्रों का यह भी कहना है कि नजमुल इस केस से अपना नाम निकलवाने की भरसक कोशिश कर रहा है। इसके लिए उसने कई सत्ताधारी नेताओं से भी संपर्क साधा है।
गत पंद्रह जुलाई को एसपी सिटी की स्पेशल टीम ने डोडा तस्कर नजमुल के अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में छापामारी की थी। तब पुलिस ने उसके कॉलेज से करीब साढ़े चार क्विंटल डोडा, डोडा पीसने की मशीन, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक बाइक बरामद की थी। इसके साथ ही तीन लोग मौके से पकड़े गए थे, जबकि नजमुल मौका देखकर भाग गया था। नजमुल यह धंधा कोई अब से नहीं कर रहा था, वह वर्षों से इस काले धंधे में लिप्त था। इसी धंधे से नजमुल ने शहर के घंटाघर पर करोड़ों की जमीन खरीद ली और पूरा मार्केट बनवा दिया। उसमें अपने बेटे अब्दुल्ला को रेडीमेड गारमेंटस की दुकान भी खुलवा दी। इसी काले धंधे से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली और राजनीतिक संरक्षण में धंधा करता रहा। डोडा तस्करी के संबंध में अलापुर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसको भागे हुए एक माह से ज्यादा समय हो चुका है। अब एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने नजमुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने को कहा है।
- एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज भी बंद होगा। उसमें डोडा तस्करी होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के आदेश मिलते ही डिग्री कॉलेज में ताले पड़ जाएंगे और उसे सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- कॉलेज मेें डोडा पकड़े जाने के बाद नजमुल भले ही शहर से भाग गया हो, लेकिन वह बचने के पूरे प्रयास कर रहा है। अपने क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के संरक्षण में वह काफी समय तक लखनऊ में भी रहा और इलाहाबाद के चक्कर काटता रहा। पिछले दिनों उसे शहर में भी देखा गया था। बताया जाता है कि वह इस्लामियां कॉलेज वाले रोड से होकर निकल रहा था, तभी कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी थी। यदि ऐसे में भी वह पुलिस की नजर में नहीं आ रहा है तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है।
डोडा तस्कर नजमुल पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल हो गया है। उसको भागे हुए एक माह से ज्यादा समय हो गया है, जिससे उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। फिर भी पकड़ में न आया तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी