{"_id":"5d6183a38ebc3e016c137c46","slug":"crime-badaun-news-bly3735311186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र में वृद्घ की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र में वृद्घ की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार दोपहर एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। किसी तरह मामला शांत हुआ। फिर परिजन शव को अपने घर ले गए।
कस्बे के मोहल्ला परा निवासी भगवानदीन ने शुक्रवार रात अपने भाई इतवारी (65) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उनके पेट में दर्द हो रहा था। आरोप है कि शनिवार दोपहर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं थे। उसी समय एक कर्मचारी ने इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद इतवारी की मौत हो गई। इसकी सूचना पर वृद्ध के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने बमुश्किल उन्हें शांत किया। उसके बाद परिजन वृद्ध के शव को अपने घर ले गए। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।