{"_id":"5d419e308ebc3e6c9e1b9cbe","slug":"crime-badaun-news-bly370693249","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी लागी फिल्मी लगन, प्रेमी को छोड़ डायरेक्टर के साथ हो गई मगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी लागी फिल्मी लगन, प्रेमी को छोड़ डायरेक्टर के साथ हो गई मगन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। साथ जीने- मरने की कसम खाकर प्रेमी युगल घर से निकल गया। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद प्रेमी युगल ने शादी कर ली। इसी दौरान युगल की मुलाकात खुद को फिल्म डायरेक्टर बताने वाले एक व्यक्ति से हुई जो युवती को मॉडल बनाने की बात कहकर उसे थाइलैंड और दुबई ले गया। वहां उसने युवती के गाने तैयार करके यू-ट्यूब पर रिलीज कर दिए। जब काफी दिनों तक युवती वापस नहीं आई तो पति ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन युवती का फोन स्विच ऑफ बताता रहा। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी दिल्ली में है। अब अपनी पत्नी को पाने के लिए उसने कोर्ट की शरण ली है।
क्षेत्र के रहने वाले इस युगल की प्रेम कहानी लगभग दो साल पहले शुरू हुई थी। तब इस कहानी की क्षेत्र में काफी चर्चा रही थी। एक दिन दोनों अपने-अपने घर छोड़कर चले गए और सीधे चड़ीगढ़ पहुंच गए। युवक की मानें तो वहीं उनकी मुलाकात खुद को डायरेक्टर बताने वाले एक व्यक्ति से हुई, जिसने उसकी पत्नी को मॉडल बनाने और विदेश जाने का झांसा दिया। उसकी बात को सुनकर पति ने पत्नी को उसके साथ भेज दिया। पता चला कि वह व्यक्ति युवती को थाइलैंड और दुबई ले गया, जहां उसने पंजाबी और हरियाणवी गीत डब कराए और बाद में उन्हें यू-ट्यूब पर रिलीज कर दिया। लड़की के ये गीत काफी चर्चित रहे।
युवक का कहना है कि इसके बाद उसकी पत्नी यहां लौटी ही नहीं। हाल ही में उसे पता चला कि वह दिल्ली में है। उसने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह बंद बताते रहे। इस पर उसने युवती की फेसबुक प्रोफाइल तलाश कर अपनी शादी के फोटो उस पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। बकौल उसके, फोटो पोस्ट करने के बाद उसके पास महिला आयोग के नाम से एक फोन आया, जिसमें उसे ऐसा न करने की हिदायत दी गई। उसने बताया कि फोन किसका था, यह तो पता नहीं, लेकिन उससे यह जरूर कहा गया कि वह युवती को बदनाम करना बंद कर दे। अब उसने मुंसिफ कोर्ट में वाद दायर करते हुए अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इसमें उसने उसकी पत्नी को विदेश ले जाने वाले व्यक्ति का भी जिक्र करते हुए कहा है कि वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करना चाहता है, लेकिन अब उसने उन नंबरों को बदल दिया है। फेसबुक पर उसने चैटिंग की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उल्टे उस पर बदनाम करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
डायरेक्टर बोला- तीन माह से युवती नहीं है संपर्क में
पति ने बताया कि विदेश ले जाने वाले और खुद को फिल्मी डायरेक्टर बताने वाले व्यक्ति से उसने हाल ही में बात की तो उसने कहा कि युवती तीन माह से उसके संपर्क में भी नहीं है।
क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी के संबंध में मौखिक जानकारी देकर विवाद के बारे में अवगत कराया था, लेकिन मुंसिफ कोर्ट में वाद दायर होने के कारण तहरीर नहीं दी है। ऐसे में न्यायालय का जो भी आदेश मिलेगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजकिशोर चौकी इंचार्ज दबतोरी