फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime accident

पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश, फायरिंग कर भागे पशु तस्कर

Mon, 28 Sep 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime accident
बिसौली कोतवाली परिसर में तस्करों से बरामद पिकअप। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/बिसौली। बिसौली इलाके में शनिवार रात पशु तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने पहले पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी, फिर फायरिंग कर दी। बाद में तस्कर छह गायें लदी पिकअप अगेई गांव के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तस्करों की पिकअप कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात एसआई सतपाल सिंह और सिपाही हिमालय वालियान, सिपाही आशीष बिसौली आंवला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। रात करीब 12 बजे उन्हें एक पिकअप आती दिखाई दी। उन्होंने पिकअप गाड़ी को रोकना चाहा लेकिन उसमें सवार पशु तस्करों ने गाड़ी घुमाकर बैक करके पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद तस्कर अपनी गाड़ी बगरैन की ओर दौड़ा ले गए। पुलिस पीछे नहीं आए, जिससे उन्होंने फायरिंग भी की। कुछ दूर तक पुलिस ने पीछा किया लेकिन आगे जाकर पुलिस को तस्करों की गाड़ी दिखाई नहीं दी। इधर, तस्कर अपनी गाड़ी बगरैन से अगेई रोड पर ले गए, जहां पिकअप पंक्चर हो गई। इसके बाद तस्कर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। सुबह स्थानीय लोगों ने अज्ञात पिकअप देखकर उसमें झांककर देखा तो उसमें गायें लदी थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप कोतवाली ले गई, जहां गायों का इलाज शुरू करा दिया गया है। दो गायों की हालत मरणासन्न बताई जा रही है। पिकअप गाड़ी नंबर के आधार पर बिजनौर जिले की बताई जा रही है। अभी तस्करों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी का नंबर बिजनौर जिले का बताया जा रहा है। उसके चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। तभी कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज लवानियां, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed