{"_id":"5df7c8668ebc3e87963930b1","slug":"crimc-badaun-news-bly3882172141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लेकर रोकड़िया हरीश से पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर लेकर रोकड़िया हरीश से पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/दातागंज। दातागंज के उपकोषागार में पांच करोड़ नौ लाख का घोटाला करने वाले रोकड़िया को कोर्ट ने पुलिस के लिए 30 घंटे की रिमांड पर दिया है। दातागंज पुलिस ने रोकड़िया को रिमांड पर लेने के बाद में कोतवाली में घंटों पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को उससे कई अहम बातें पता चली हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस दौरान एडीएम व एसपी सिटी भी कोतवाली पहुंचे थे।
दातागंज के उपकोषागार में सन 2104 से रोकड़िया हरीश कुमार ने घोटाले की नींव रखी थी। उस वक्त वह पकड़ में नहीं आया था क्योंकि वह विभाग की सारी बारीकियों से पूरी तरह से वाकिफ था। ऐसे में वह साल दर साल स्टांप घोटाले को अंजाम देता रहा। शासन के निर्देशों पर प्रदेश के कुछ उपकोषागारों बंद करने का निर्णय लिया गया, जिसकी जद में दातागंज का उपकोषागार भी आ गया। इसके बाद में विभाग ने उसे बंद दिया तो तहसीलदार को सारी चीजें हैंडओवर की जाने लगीं। इसमें तहसीलदार को कुछ शक हुआ तो जांच कराई गई, जिसमें रोकड़िया हरीश कुमार समेत सहायक राजेश दोषी पाया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जानकारी मिलने पर रोकडिया और उसका साथी फरार हो गए। पिछले चार दिसंबर को रोकड़िया हरीश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ऐसे में दातागंज पुलिस ने कोर्ट में आरोपी से पूछताछ के लिए अपनी अभिरक्षा में देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कोर्ट ने पुलिस को 30 घंटों का वक्त दिया। रविवार को पुलिस ने सुबह 10 बजे रोकड़िया हरीश कुमार को अपनी अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ कुछ अधिकारियों के नाम बताए हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में पुलिस आने वाले दिनों में उन पर भी शिकंजा सकेंगी। इधर, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी वहां पर पहुंचे थे।
स्टांप घोटाले के आरोपी हरीश को रिमांड पर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है, जो अभी जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ बता सकते हैं।
एसके सिंह, सीओ दातागंज