{"_id":"ebc45a006151034206a6dfaf0354803c","slug":"cricket-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव में होगा ग्रामीण क्रिकेट प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई महोत्सव में होगा ग्रामीण क्रिकेट प्रीमियर लीग
ujani
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई महोत्सव में शामिल होने के बदायूं जिले की टीम तैयार करने के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि जिले की टीम के चयन को श्याम यादव और संजू खान को सलेक्टर नियुक्त किया गया है। 23 दिसंबर को एमजीपी कॉलेज के मैदान पर टीम के सलेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। दो दिन में टीम का सलेक्शन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली प्रत्येक टीम में 25 वर्ष से अधिक के खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। बता दें कि सैफई महोत्सव में पहली बार इंडियन ग्रामीण क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू हो रही है। इस बारे में श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि महोत्सव के जरिए गांवों के उन सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को चमकने का मौका मिलेगा जो चाहते हुए भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन करने को नहीं पहुंच पाते। सलेक्शन प्रक्रिया में राजन मेंदीरत्ता के अलावा हरवंश पहलवान और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन