{"_id":"67cb4385b155e39b240876e4","slug":"created-an-id-in-the-name-of-a-girl-on-instagram-and-uploaded-obscene-photos-badaun-news-c-123-1-sbly1035-135363-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से आईडी बनाकर अपलोड किए अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से आईडी बनाकर अपलोड किए अश्लील फोटो
विज्ञापन
उझानी। युवक ने लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसी लड़की के अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। भनक लगने पर लड़की के भाई ने आरोपी से शिकायत की तो उसे धमका दिया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला कस्बे की ही एक कॉलोनी का है। लड़की के भाई की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक- अभय कुमार नामक युवक ने उनकी बहन के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर उसे खुद ही ऑपरेट करना शुरू कर दिया था। आरोपी युवक ने उनकी बहन के कई बार फोटो भी अपलोड किए। इनमें कुछ फोटो अश्लील हैं।
इसकी शिकायत लड़की के भाई ने अभय से की तो वह बिफर पड़ा। आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी बंद करने के बजाय लड़की के भाई को ही धमकाना शुरू कर दिया। अभय की हरकतों की वजह से लड़की और उसके परिवार की सामाजिक छवि भी धूमिल हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कस्बे के ही एक अन्य मोहल्ले में पड़ोस के युवक ने एक युवती के फोटो अपने साथ एडिट कर उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। इसकी भनक लगने पर युवती के परिजनों ने आरोपी और उसके घरवालों से शिकायत की तो वह हमलावर हो गए। मामला शुक्रवार दोपहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने आरोपी दबोच लिया। इसे लेकर मोहल्ले में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।