{"_id":"ece51ccc72293740e47f8a379c385f7b","slug":"create-a-road-detour-you-gave-four-bases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सड़क बनाने के चक्कर में चार लगा दीं ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सड़क बनाने के चक्कर में चार लगा दीं ठिकाने
badaun
Updated Tue, 14 Apr 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सड़क बनाने के चक्कर में चार और सड़के ठिकाने लगा दीं। जी, हां मंडी समिति के पास स्थित बालाजी नगर मोहल्ले में सड़क तो जरूर बनने लगी, लेकिन उसे बाकी सड़कों के साथ लेबिल न रखते हुए ऊंचा कर दिया गया। इससे मोहल्ले वालों में रोष पनप गया। मंगलवार सुबह उन्होंने जेई और ठेकेदार का घेराव कर इसे सही कराने की मांग की। कहा, अगर इसे सही नहीं कराया तो वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
बालाजी नगर मोहल्ले में मंदिर से लेकर नाले तक सड़क निर्माण चल रहा है, जो पूरा होने को है। लेकिन अन्य सड़कों से ऊंची सड़क होने पर लोगों ने रोष जताना शुरू कर दिया। मंगलवार को जेई और ठेकेदार का घेराव कर समस्या से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि इससे बाकी सड़कें तो खराब हुई ही साथ ही जलभराव और कीचड़ की समस्या और पैदा हो गई। कहा, कि अभी कुछ महीने पहले ही ये सड़कें बिछाई गई हैं, जो नई सड़क डालने से खराब हो गई। इसे लेकर कई देर तक बहस भी चलती रही। लोगों ने मांग की मोहल्ले की सड़क को ठीक करते हुए, लेबल ठीक किया जाए साथ ही जलभराव की समस्या भी दूर की जाए। अशोक राठौर, अरुण शाक्य, सर्वेश राठौर, अशेाक फौजी, नरेश ठाकुर, गुड्डू, रामेश्वर पाठक, प्रेम सिंह सहित दो दर्जन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन