{"_id":"5f2311cc8ebc3e63bd171082","slug":"covid-19-badaun-news-bly4146181102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टूटा रिकॉर्ड, शहर से लेकर देहात तक 73 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टूटा रिकॉर्ड, शहर से लेकर देहात तक 73 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले में पिछला रिकॉर्ड टूट गया। रात आई रिपोर्ट में जिले में 73 कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग पॉजिटिव कौन-कौन से इलाके के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी में जुट गया है ताकि उन क्षेत्रों को सील किया जा सके। इनमें आठ रैपिड एंटीजन टेस्ट किट में पॉजिटिव बताए जा रहे हैं जबकि बाकी 65 आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार रात 308 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 235 सैंपल निगेटिव निकले। 73 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें आठ सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट किट में पॉजिटिव मिले हैं। विभाग के अनुसार शहर में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र के दो कर्मचारी एक कूंचापांडा और एक सियाराम नगर निवासी संक्रमित पाया गया है। एक मिर्धाटोला, दो पटेलनगर, एक नाहरखां सराय, एक सोथा मोहल्ले में पॉजिटिव पाया गया है। सहसवान ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चंदेसी में 13, परसोना में एक, तिगरा में एक और नगला सालार में एक पॉजिटिव मिला है। वहीं, उझानी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसोमा में सात, मलिकपुर में एक और मानकपुर में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। म्याऊं ब्लौक क्षेत्र के कस्बा ककराला में छह, उसावां के नरपत नगला में एक और परवीन नगला में तीन संक्रमित मिले हैं। इधर, सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मोंगर में दो और ग्राम शिकरापुर में एक पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र में छह, बिल्सी ब्लॉक क्षेत्र में सात, वजीरगंज कस्बे में तीन और आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित निकला है।
गुरुवार रात जैसे ही रिपोर्ट आई कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को सूचित कर दिया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की छानबीन शुरू कर दी गई है। पूरा स्वास्थ्य विभाग इससे हिल गया है।
विज्ञापन
सैंपल भेजने का रिकॉर्ड टूटा, 748 जांच भेजे
गुरुवार रात जिले में सैंपल रिपोर्ट आने और पॉजिटिव मरीज मिलने का जैसे रिकॉर्ड टूट गया। वैसे ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ सैंपल लिए गए। शाम तक चली सैंपलिंग में 748 सैंपल एकत्र किए गए हैं। ये सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं।
---------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
गुुरुवार रात आई रिपोर्ट में 73 पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें ट्रेस करने का काम किया जा रहा है। सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ