फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Court orders Toe Fell incomplete road

कोर्ट का आदेश मिला तोे बन पाई अधूरी सड़क

Fri, 10 Apr 2015 07:59 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 10 Apr 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन

नगर के वार्ड-11 में सड़क निर्माण पर रोक के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पूरा काम कराया गया। विवाद होने की आशंका पर तहसील प्रशासन के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन

वार्ड-11 में सड़क का निर्माण डूडा से कराया जा रहा था, जिस का वार्ड के ही अब्दुल मजीद खां ने अपनी जमीन बताते हुए विरोध किया। एसडीएम बिसौली से शिकायत की गई थी। शिकायत को संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जांच कराई, तो सड़क निर्माण की जगह नगर पंचायत की पाई गई। बाद में अब्दुल मजीद ने कोर्ट का सहारा ले लिया। मामला कोर्ट में होने की वजह से यथा स्थिति बनाए रखने लिए आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को कोर्ट ने आदेश किया कि जमीन सरकारी है, जिस पर सड़क निर्माण 22 अप्रैल, 2015 तक काम पूरा कराया जाए। कोर्ट का आदेश मिलते ही एसडीएम बिसौली गुलाब चंद, क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण कराने के आदेश दिए। सड़क निर्माण होते देख लोग मौके पर पहुंच गए भीड़-भाड़ देखकर थाना वजीरगंज से भारी मात्रा में पुलिस फोर्स बुला ली गई। नगर पंचायत के कर्मचारियों की सहायता से सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह नगर पंचायत की पाई गई है। एसडीएम बिसौली की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सड़क का निर्माण पूरा कराया गया।
- संजय कुमार जायसवार, अधिशाषी अधिकारी

सड़क डालने को लेकर महीनों से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। मामला कोर्ट में था। बुधवार को कोर्ट ने सड़क डलवाकर निर्माण कार्य पूरा कराने का आदेश दिया। पुलिस बल के साथ निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया है।

 - गुलाब चंद, एसडीएम, बिसौली

उनकी जमीन पर ईर्ष्या के कारण सड़क डलवा दी गई है। कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की साठगांठ से जबरन सड़क का निर्माण कराया गया है।
- अब्दुल मजीद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed