फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   court

स्मैक रखने के जुर्म में चार साल की सजा, 40 हजार का जुर्माना

Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
court
बदायूं। स्मैक के साथ पकड़े गए व्यक्ति को स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट रविकांत ने दोषी ठहराते हुए चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी व्यक्ति पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की रकम जमा न करने पर मुजरिम को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज के तत्कालीन एसओ अनिल कुमार यादव ने 12 अगस्त 1993 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार जब एसओ पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टैंड वजीरगंज पर पहुंचे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चार व्यक्ति स्मैक लेकर बेचने जा रहे हैं। पुलिस बल ने चार व्यक्तियों झम्मन लाल पुत्र शोभाराम, किशन पाल पुत्र जागन सिंह निवासीगण वजीरगंज, मीर हसन पुत्र वहीद अहमद तथा इकराम पुत्र याकूब निवासीगण मुजफ्फरनगर को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे के दौरान झम्मन लाल की मृत्यु हो गई। मीर हसन और इकराम के गैरहाजिर होने के कारण उनकी पत्रावली अलग कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल जज रविकांत ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस को सुना। कोर्ट ने नामजद आरोपी किशन पाल को मुजरिम करार देते हुए चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed