फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple suffers burns after gas cylinder catches fire while cooking for son's birthday in Budaun

Budaun News: बेटे के जन्मदिन पर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, दंपती झुलसे

Wed, 22 Jul 2026 10:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में एक परिवार में बेटे के जन्मदिन की खुशियां उस वक्त काफूर हो गईं, जब खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगी। इससे दंपती झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिलिंडर कमरे से बाहर फेंका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।  

विज्ञापन
Couple suffers burns after gas cylinder catches fire while cooking for son's birthday in Budaun
घटना के बाद मौके पर जुटे मोहल्ले के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बेटे के जन्मदिन पर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलस गए। चीख-पुकार सुन जुटे पड़ोस के लोगों ने दंपती को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को बुलाया। पुलिस कर्मियों और पड़ोसी युवकों ने जलता हुआ सिलिंडर बाहर फेंका। पानी से भीगे जूट के बोरों से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन कमरे में रखा रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान जल गया। घटना से करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


यह घटना बुधवार को किलाखेड़ा मोहल्ले में हुई। पूर्व राजस्व निरीक्षक भगवान दास के मकान में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दबिहारी निवासी अजीत कुमार उर्फ सुमित सिसौदिया किराये पर रहते हैं। बेटे आरव का जन्मदिन मनाने के लिए अजीत की पत्नी रचना (30) रसोई में खाना बनाने लगीं। सब्जी पकाते समय अचानक ही रेग्यूलेटर में लीकेज होने से गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। रचना ने शोर मचाया तो उनके पति भी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान अजीत समेत उनकी पत्नी रचना के हाथ-पैर झुलस गए।
विज्ञापन


चीखपुकार मचने पर पड़ोस के लोग भी कमरे की ओर दौड़ आए। उन्होंने अजीत और उनकी पत्नी को कमरे से बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों में जेपी सिंह और भूपेंद्र सिंह ने लोगों की मदद से जलते सिलिंडर को कमरे से बाहर फेंक दिया। उन्हें सिलिंडर की आग बुझाने में करीब आधा घंटा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने भी पानी की बौछार कर कमरे में रखे सामान में लगी आग पर काबू पाया। झुलसे अजीत और उनकी पत्नी रचना का निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर में आग लीकेज के वजह से लगी थी। दंपती मामूली रूप से झुलसे हैं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

पड़ोसियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
किलाखेड़ा मोहल्ले में किरायेदार अजीत के कमरे में सिलिंडर में जिस समय आग लगी, तब पास की एक दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। चीख-पुकार के बाद कमरे में पहुंचे युवकों ने बड़ी ही सूझबूझ से सबसे पहले मकान का बाहरी दरवाजा खोलकर दंपती को बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों के सहयोग से पड़ोसी युवक गैस सिलिंडर को बाहर नहीं फेंकते तो वह फट भी सकता था। ऐसे में बड़ा हादसा हो जाता। दंपती की जान पर भी बन आती। 

बेटे का जन्मदिन मनाने की सुबह से चल रही थी तैयारियां
अजीत सिसोदिया और उनकी पत्नी रचना ने बेटे आरव का जन्मदिन परिजनों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाने के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। मटर-पनीर, छोले और आलू की सब्जी तैयार करने से पहले दंपती ने कमरे में सजावट भी कर दी थी। झालर और गुब्बारे लगाए गए। रसोई गैस सिलिंडर में आग के बाद सजावट का सामान भी स्वाहा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed