{"_id":"5ed7e1c78ebc3e909e012b4a","slug":"counseling-started-in-the-morning-stop-in-the-afternoon-candidates-face-hanging-badaun-news-bly4080109186","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग: सुबह शुरू हुई, दोपहर में लगी रोक, अभ्यर्थियों के लटके चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग: सुबह शुरू हुई, दोपहर में लगी रोक, अभ्यर्थियों के लटके चेहरे
विज्ञापन
बदायूं। सहायक अध्यापक बनने की हजारों लोेगों की चाह बुधवार को पूरी नहीं हो सकी। सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को उस वक्त झटका लगा जब विभागीय अधिकारी ने 68 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने की बात कहते हुए काउंसलिंग बंद कर दी। बीएसए ने डायट परिसर में हाईकोर्ट द्वारा इस प्रक्रिया पर रोक लगाने संबंधित आदेश को भी चस्पा कर दिया। हालांकि जब तक आदेश आया, जनपद के 377 अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग करा ली थी।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार को सभी 75 जनपदों में एक साथ 69 हजार सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग शुरू की गई। यह काउंसलिंग तीन से छह जूून तक चलनी थी। हालांकि जनपद में डायट परिसर में होने वाली काउंसलिंग के लिए बुधवार तड़के ही अभ्यर्थी और उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक करीब 200 से ज्यादा अभ्यर्थी ने अपनी काउंसलिंग करा ली थी। उसके बाद लोगों के मोबाइल पर काउंसलिंग स्थगित होने के मैसेज आने शुरू हो गए। विभागीय अधिकारियों के पास कोई शासन से कोई निर्देश नहीं मिले। इसकी वजह से काउंसलिंग प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर जारी रही। शाम तीन बजे करीब शासन से 69 हजार सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग स्थगित करने के निर्देश जनपदीय अधिकारियों को प्राप्त हुए। निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने डायट परिसर में नोटिस चस्पा करा दिया। साथ ही कर्मचारियों को काउंसलिंग बंद करने के निर्देश दिए।
किसी भी अभ्यर्थी की नहीं हुई थर्मल स्क्रीनिंग
धवार सुबह से शुरू हुई सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान अन्य जनपदों से आए अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की गई। साथ ही डायट परिसर को भी सैनिटाइज नहीं किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
वर्जन-
शासन से पहले काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। उसी के अनुसार काउंसलिंग कराई जा रही थी। अब बेसिक शिक्षा सचिव ने सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद काउंसलिंग रोक दी गई।
- रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए