फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Councilors, jewelers, and hotel owners also posed as poor people, embezzling money after getting housing approved.

Budaun News: सभासद, सराफ व होटल मालिक भी बन बैठे गरीब आवास स्वीकृत करवाकर 32 लोगों ने डकारी रकम

Tue, 22 Sep 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 22 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Councilors, jewelers, and hotel owners also posed as poor people, embezzling money after getting housing approved.
राकेश शर्मा
विज्ञापन

बदायूं। इस्लामनगर नगर पंचायत के दो सभासद, सराफ, प्रॉपर्टी डीलर, बर्तन कारोबारी और होटल मालिक सहित 32 लोगों ने खुद को गरीब दर्शाकर आवास स्वीकृत कराए और सरकारी रकम डकार ली। जिला प्रशासन ने मामले को नजरअंदाज किया तो मोहल्ला मोहाली नगर निवासी अंकित कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम बिल्सी ने जांच कराई तो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में फर्जीवाड़े की पोल खुल गई।
एसडीएम की ओर से कराई गई जांच में 134 लाभार्थियों में से 32 अपात्र मिले हैं। आवास के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। इस तरह 80 लाख रुपये की रकम डकार ली गई। कुछ ऐसे भी अपात्र मिले हैं, जिनके दो व तीन मंजिला मकान हैं। पांच ऐसे भी लाभार्थी मिले, जिन्हें एक के साथ दूसरा आवास आवंटित कर दिया गया। अब जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी गई है।
विज्ञापन

इधर, हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को जनहित याचिका पर सुनवाई कर जिला प्रशासन को सात अक्तूबर को नए सिरे से जांच रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
अपात्रों में ये हैं शामिलः तहसीलदार की जांच में सरफराज अली का दो मंजिला मकान, मुल्ताजिम अली, चमन अली व अफरोज का पक्का मकान बना मिला। नौजत परवीन का पुराना पैतृक मकान है, जिसमें तीन भाई रहते हैं। इसके अतिरिक्त एक और मकान बना है। फरजाना का पक्का मकान, साफिया बेगम की दो दुकानें और पक्का मकान है। युसूफ का पैतृक मकान है और वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टन की बर्तन की दुकान और एक पक्का मकान है। गुलापशा बी का पक्का मकान है। आफाक कुरैशी वर्तमान में नगर पंचायत में सभासद हैं और उनका पक्का मकान है। हिना की खाद-बीज की दुकान है और दो सौ वर्गगज का पक्का मकान है। फौजिया परवीन का पक्का मकान है।

मोनित होटल संचालक हैं और पक्का मकान बना है। मो. आसिफ वर्तमान में सभासद हैं और दो सौ वर्गगज में तीन मंजिला मकान है। अशकारा, सरफराज का पक्का मकान है। मुनाजिम का पैतृक मकान है। मतीन खान, नितिन गुप्ता के पक्के मकान बने हैं। हिमांशु गुप्ता के पास पक्का मकान के साथ ज्वेलर्स की दुकान भी है। मेहरुल गुप्ता का पक्का मकान व परचून की दुकान है। मशकूर बेग का पक्का मकान, कनीज का 150 वर्गगज का पुराना मकान, आयशा खातून का पुराना पक्का मकान, जुल्फकार का पक्का मकान है। सुहेल सिद्दीकी का 15 वर्गगज में पुराना पक्का मकान है। सबीना, गजल खानम, नाजिस जहां व अकबर अली के भी पक्के मकान बने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed