फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona virus: 6 citizens returned from China

चीन से लौटे बदायूं जिले के छह नागरिक, कोरोना के शक में निगरानी बढ़ाई , मेडिकल चेकअप शुरू

Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
corona virus: 6 citizens returned from China
बदायूं। इन दिनों चीन में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है। वहां इसके शिकार हुए लोगों की मौत हो रही हैं। ऐसे में भारत में भी चीन से आने वाले हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच चीन से लौटे बदायूं के छह लोगों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य टीम गठित कर दी गई है। उनका नियमित चेकअप किया जा रहा है।
विज्ञापन

चीन से जो लोग बदायूं लौटे हैं, उनमें दो लोग बदायूं शहर के रहने वाले हैं। इनमें एक नई सराय और दूसरा नागरान मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है। नई सराय निवासी व्यक्ति 21 जनवरी को घर आया था, जबकि नागरान मोहल्ला निवासी व्यक्ति एक जनवरी को आ गया था। चीन से लौटने वाला तीसरा व्यक्ति बिसौली कस्बे का है, जो 21 जनवरी को अपने घर लौटा था। अलापुर कस्बा निवासी एक महिला 20 जनवरी को चीन से लौटी थी। इनके अलावा सहसवान कस्बा निवासी दो लोग करीब पंद्रह दिन पहले चीन से भारत लौटे थे, लेकिन वे दोनों सीधे बदायूं नहीं आए। पहले उन्हें दिल्ली भेजा गया था, जहां करीब पंद्रह दिन तक उनका स्वास्थ्य परीक्षण चलता रहा। उसके बाद उन्हें सहसवान भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही इन लोगों के चीन से लौटने की सूचना मिली कि उनकी देखरेख और उपचार के लिए टीम गठित कर दी गई। अब सभी का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी में कोरोना वायरस होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाया गया कोरोना वार्ड
कोरोना की दहशत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन इसमें कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। ऐसे में जिला अस्पताल में स्थित आइसोलेशन वार्ड को कोरोना वार्ड बना दिया गया है। किसी संदिग्ध मरीज के मिलने पर उसे इस वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जाएगा।

अब तक बदायूं जिले के छह लोग सामने आ चुके हैं, जो चीन से लौटे हैं। इनमें कुछ लोगों का 28 दिन की देखरेख पूरी हो गई है। बाकी सहसवान के दो लोगों की करीब पंद्रह दिन दिल्ली में देखरेख हुई। अब 13 दिन तक उनकी देखरेख के लिए टीम लगा दी गई है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed